Indian wayushena (IAF) के पायलट विंग कमांडर नमांश सयाल का शुक्रवार को निधन हो गया, जब तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA Mk-1) दुबई एयर शो में डेमो फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
37 वर्षीय पायलट एक लो-लेवल एरोबैटिक manoeuvre कर रहे थे, तभी तेजस विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकराकर आग के गोले में बदल गया।
IAF ने बयान जारी करते हुए कहा:
“Dubai air शो के दौरान IAF का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और परिवार के साथ खड़ी है। हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।”
यह 2016 में तेजस विमानों के वायुसेना में शामिल होने के बाद दूसरी दुर्घटना है।
Wing Comander नमांश सयाल का परिचय
विंग कमांडर नमांश सयाल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से थे।
उनके परिवार में उनकी पत्नी जो खुद भी भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं उनकी 6 साल की बेटी और माता-पिता शामिल हैं।
शिक्षा और करियर
उन्होंने अपनी स्कूलिंग सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीरा से पूरी की।
24 दिसंबर 2009 को वे भारतीय वायुसेना में कमीशन हुए।
परिजनों के अनुसार, उनके माता-पिता वर्तमान में तमिलनाडु के सूलूर एयरफोर्स स्टेशन में रह रहे थे।
उनके पिता जगन्नाथ सयाल भारतीय सेना की मेडिकल कॉर्प्स में सेवा दे चुके हैं और बाद में शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए।
एक रिश्तेदार Ramesh Kumar ने बताया कि हादसे के समय नमांश सयाल की पत्नी प्रशिक्षण के लिए कोलकाता में थीं।
Himachal Pradesh ने खोया अपना वीर पुत्र
विंग कमांडर सयाल की शहादत की खबर से पूरा हिमाचल शोक में है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने X पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि
“देश ने एक बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ पायलट को खो दिया है। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
पूर्व मुख्यमंत्री RajRam Thakor ने भी इस घटना को “बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक” बताया।
Dubai air शो में क्या हुआ?
दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एयर शो में से एक है, जिसमें 150 से अधिक देश अपनी एयरोस्पेस तकनीक प्रदर्शित करते हैं। इवेंट का अंतिम दिन था जब यह हादसा हुआ। वीडियो फुटेज में देखा गया कि तेजस जेट अचानक सीधे नीचे की ओर गोता खाते हुए जमीन से टकराया और जोरदार विस्फोट के साथ आग की लपटों में घिर गया। धुएं का एक विशाल गुबार पूरे एयरफील्ड पर फैल गया। अभी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी यह पता लगाने में जुटा है कि विमान ने नियंत्रण क्यों खोया। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर के पास एक तेजस ट्रेनिंग sortie के दौरान क्रैश हुआ था, लेकिन उस समय पायलट समय रहते बाहर कूद गए थे।
