---Advertisement---

Dubai air show में भारतीय वायुसेना का tejash लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत की पुष्टि

By Post
November 22, 2025 7:27 AM
Dubai air show में भारतीय वायुसेना का tejash लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
---Advertisement---

Dubai के अल मक्तूम Enternation airport पर शुक्रवार को भारतीय तेजस जेट के क्रैश होने के बाद काले धुएँ का गुबार देखा गया। भारतीय वायुसेना ने हादसे में पायलट की मौत की पुष्टि कर दी है।

 

Dubai air show में भारतीय वायुसेना का tejash लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त( credit by BiharTakk)

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजस लड़ाकू विमान दोपहर लगभग 2:10 बजे (1010 GMT) अपने प्रदर्शन के दौरान एक लो-रोल maneuver करते हुए अचानक नियंत्रण में आ गया और शो स्थल से करीब 1.6 किलोमीटर दूर जमीन पर गिरकर आग की लपटों में घिर गया।

एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अल मक्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, Dubai सेंट्रल, UAE में मौजूद थे।

असोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, विमान ने शो क्षेत्र के ऊपर कई चक्कर लगाए थे, जिसके बाद वह अचानक नीचे की ओर तेजी से गिरा और टकराते ही आग लग गई। पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Dubai के सरकारी मीडिया ऑफिस ने Social media प्लेटफॉर्म पर लिखा:

dubai airport शो में आज के फ्लाइंग डिस्प्ले के दौरान भारतीय तेजस एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट की दुखद मृत्यु हो गई है।”

भारतीय वायुसेना ने भी पायलट की मौत पर गहरा शोक जताते हुए कहा:

“IAF को इस अपूरणीय क्षति का गहरा दुख है। हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।”

पत्रकार आदित्य राज कौल ने हादसे का वीडियो भी साझा किया, जिसमें पायलट के इजेक्ट न कर पाने की बात कही गई।

तेजस लड़ाकू विमान क्या है?

तेजस भारत में निर्मित एक सिंगल-इंजन, हल्का और अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है।

भारत के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसे 97 तेजस जेट खरीदने का आदेश दिया है। यह कदम चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों और पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण हालात के बीच लिया गया है।

2024 में राजस्थान में एक अभ्यास के दौरान भी तेजस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, लेकिन उस समय पायलट सुरक्षित बच गया था।

विमान की डिलीवरी में देरी का कारण इसके इंजन का अमेरिका की कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) से आयात होना बताया जाता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Exit mobile version