---Advertisement---

Delhi Lal kila के पास धमाका LIVE: 9 लोग की मौत, कई घायल; Amit Shah बोले सभी पहलुओं की जांच जारी

By Post
January 29, 2026 10:37 PM
गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि, सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है, और हर एंगल से गहन जांच की जाएगी।”
---Advertisement---

सोमवार शाम (10 November 2025) Delhi के ऐतिहासिक Lal kile के पास एक धीमी गति से चल रही Hyundai i20 कार में जोरदार धमाका हुआ। यह हादसा लगभग शाम 7 बजे हुआ जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि, सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है, और हर एंगल से गहन जांच की जाएगी।”

धमाका कैसे हुआ?

सूत्रों के मुताबिक Hyundai i20 कार ट्रैफिक सिग्नल के पास धीमी हो रही थी तभी उसमें अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद Lal kila  Metro  Stetion और Chandani Chock इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर दी।

America विदेश विभाग की प्रतिक्रिया

America विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो ने दिल्ली ब्लास्ट पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा Delhi के Lal kila के पास हुए भयानक धमाके से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएँ हैं।
यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

Delhi Police को मिली 75 सर्विलांस ड्रोन की खेप

इसी बीच Delhi Police को Indra Gandhi Delhi यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (IGDTUW) की ओर से 75 निगरानी ड्रोन सौंपे गए। इन ड्रोन में 1 बड़ा ड्रोन 15 मध्यम आकार के ड्रोन 59 छोटे ड्रोन शामिल हैं। यह सभी ड्रोन IGDTUW की छात्राओं ने तकनीकी सहयोग से विकसित किए हैं। इनका उपयोग भीड़ नियंत्रण अपराध जांच ट्रैफिक मॉनिटरिंग आपदा प्रबंधन और क्राइम सीन डॉक्युमेंटेशन के लिए किया जाएगा।

Amit Shah बोले  मंगलवार को होगी विस्तृत समीक्षा

गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि मंगलवार सुबह गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक होगी जिसमें धमाके की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को उन्होंने LNJP अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और सभी को सर्वोत्तम इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली धमाके के बाद पड़ोसी राज्य पंजाब में भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पंजाब पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने कहा

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे राज्य के सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सभी कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की कड़ी जांच की जा रही है, विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में। Lal kila के पास हुआ यह विस्फोट न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए सुरक्षा चिंता का बड़ा संकेत है। NIA, NSA और दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं, जबकि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment