UGC जाति-भेदभाव नियमों पर Supreme court की रोक कहा समाज में खतरनाक असर पड़ेगा।

Supreme court ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए जाति भेदभाव से जुड़े नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है। सिर्फ अदालत ने इस नियम को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है। कि इसका समाज पर खतरनाक प्रभाव पड़ सकता है और यह सामाजिक विभाजन को बढ़ावा दे सकता है।

 

UGC जाति-भेदभाव नियमों पर Supreme court की रोक कहा समाज में खतरनाक असर पड़ेगा।: photo by BiharTakk 

क्या हैं UGC के नए नियम?

UGC ने हाल ही में उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के लिए कुछ नए नियम लागू किए थे। इन नियमों के तहत शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई से जुड़े प्रावधान शामिल थे। हालांकि इन प्रावधानों की भाषा और व्याख्या को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Supreme court की टिप्पणी

मामले की सुनवाई के दौरान Supreme court ने कहा कि नियमों का उद्देश्य भले ही भेदभाव रोकना हो लेकिन उनका मौजूदा स्वरूप समाज में गलत संदेश दे सकता है। अदालत ने टिप्पणी की कि इस तरह के नियम संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को और जटिल बना सकते हैं और इससे लोगों के बीच विभाजन की स्थिति पैदा हो सकती है।

अदालत ने यह भी कहा कि शिक्षा जैसे क्षेत्र में संतुलन और सावधानी बेहद जरूरी है ताकि किसी भी समुदाय को अलग या निशाना महसूस न हो।

नियमों पर क्यों उठे सवाल?

याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि UGC के ये नियम अस्पष्ट हैं और इनका दुरुपयोग होने की आशंका है। उनका कहना था कि इससे संस्थानों में डर का माहौल बन सकता है और शिक्षक छात्र संबंध प्रभावित हो सकते हैं। वहीं कुछ पक्षों ने यह भी कहा कि नियमों को लागू करने से पहले सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श नहीं किया गया।

शिक्षा जगत में प्रतिक्रियाएं

Supreme court के इस फैसले के बाद शिक्षा जगत में मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ शिक्षाविदों ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक मुद्दों पर कानून बनाते समय संतुलन जरूरी है। वहीं कुछ संगठनों का मानना है कि जाति आधारित भेदभाव एक गंभीर समस्या है और इसे रोकने के लिए मजबूत नियमों की जरूरत है।

आगे क्या होगा?

Supreme court ने फिलहाल इन नियमों पर रोक लगाई है और मामले की आगे सुनवाई जारी रहेगी। अदालत ने संकेत दिए हैं कि अंतिम फैसला सभी पक्षों को सुनने के बाद ही लिया जाएगा।

Leave a Comment

Exit mobile version