Bihar में ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब Nitish Kumar ने 10वी बार mukhymantri पद की शपथ ली, और उनके साथ सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किया।
Tejasvi yadav का रिएक्शन
शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद, RJD नेता tejasvi yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार को बधाई दी।
RJD को इस चुनाव में भारी नुकसान हुआ है—जहाँ 2020 के चुनाव में पार्टी ने 75 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार पार्टी आधे से भी कम सीटों पर सिमट गई।
Tejasvi yadav ने अपने पोस्ट में लिखा:
> माननीय नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को भी बधाई। आशा है कि नई सरकार जनता की उम्मीदों, वादों और आकांक्षाओं को पूरा करेगी और बिहार के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाएगी।”
Shapath Grahan समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी
Gandhi Maidan में आयोजित समारोह में PM Narendra Modi गृहमंत्री Amit Shah, BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई NDA नेताओं ने शिरकत की।
कुल 25 मंत्रियों ने इस नए NDA कैबिनेट का हिस्सा बनकर शपथ ली।
74 वर्षीय नीतीश कुमार नवंबर 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, सिर्फ 2014-15 में 9 महीनों का एक छोटा सा अंतर रहा था। 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई।
Tejasvi yadav के घर में बढ़ी तनाव की स्थिति
चुनाव परिणामों के बाद RJD के भीतर मतभेद भी सामने आने लगे हैं।
Tejasvi yadav की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की हार के बाद घर पर हुई मीटिंग के दौरान, उन्हें गंदी गालियाँ दी गईं, उनके ऊपर अनुचित आरोप लगाए गए, और उन्हें शारीरिक धक्का तक दिया गया।
रोहिणी ने यह भी कहा कि उनके ऊपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने पिता Lalu Prasad Yadav को “पैसे और टिकट के बदले गंदी किडनी दी।”
कुछ साल पहले रोहिणी ने लालू यादव को अपनी एक किडनी दान की थी।
रोहिणी ने पिछले लोकसभा चुनाव में सरन सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं।
