Russ के राष्ट्रपति Vladimir Putin आज India के राजकीय दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां उनकी pm Narendra Modi के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता निर्धारित है। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक रिश्ते लगातार मज़बूत होते जा रहे हैं।

रक्षा क्षेत्र में बड़े फैसलों के संकेत
बैठक में रक्षा उत्पादन संयुक्त परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग को लेकर नई घोषणाएँ की जा सकती हैं। भारत और रूस पहले ही ब्रह्मोस मिसाइल Helicopter निर्माण और अन्य सैन्य उपकरणों पर मिलकर काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरे से रक्षा साझेदारी में और मजबूती आएगी।
ऊर्जा सुरक्षा पर प्रमुख चर्चा
भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए Russ के साथ तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति पर नए समझौतों की उम्मीद है। दोनों देश वैकल्पिक भुगतान प्रणाली और लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर भी बातचीत कर सकते हैं।
Business बढ़ाने पर जोर
भारत और Russ का द्विपक्षीय व्यापार हाल के वर्षों में तेज़ी से बढ़ा है। आज की वार्ता में परस्पर निवेश लॉजिस्टिक सपोर्ट और व्यापार संतुलन सुधारने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दोनों राष्ट्र स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने के विकल्प भी तलाश रहे हैं।
क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी एजेंडे में
PM Modi – Putin मुलाकात में Ukren संकट, एशिया प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। भारत और रूस लंबे समय से रणनीतिक साझेदार रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक दूसरे का समर्थन करते आए हैं।
India Russ संबंधों में नई ऊर्जा का संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दे सकता है। व्यापार रक्षा ऊर्जा और विज्ञान समेत कई क्षेत्रों में समझौते होने की पूरी संभावना है जिससे आगामी वर्षों में साझेदारी और भी गहरी हो सकती है।