IND vs SA दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को जानसन अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी से सिर्फ 7 रन दूर रह गए। गुवाहाटी में चल रहे मुकाबले के दूसरे दिन वे 93 रन बनाकर आउट हुए और पवेलियन लौटते समय उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Kuldeep Yadav ने तोड़ी Jansen की पारी
जानसन शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे थे और उन्होंने सुबह भारत पर ज़बरदस्त दबाव बना दिया था। लेकिन तभी कुलदीप यादव की एक जबरदस्त घूमती गेंद ने उनकी गद्दी उखाड़ दी।
गेंद ने टर्न लेकर जानसन के शॉट को मिस करा दिया और स्टंप उड़ते ही उनका सपना टूट गया पहली टेस्ट सेंचुरी का।
Dachhin Africa की ओर से एक पारी में सबसे ज़्यादा six
जानसन ने अपनी 93 रन की पारी में 7 छक्के लगाए, जो कई रिकॉर्ड्स के बराबर या उससे ऊपर हैं:
7 – AB de Villiers (2009)
7 – Quinton de Kock (2021)
7 – Marco Jansen (2025)
ये छक्के उन्हें दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक टेस्ट पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल करते हैं।
साथ ही उन्होंने शाहिद अफरीदी के भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्कों (7) के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके अलावा जानसन अब नंबर 9 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी बन गए—टिम साउदी (9 Six, डेब्यू मैच) के बाद दूसरा नाम।
भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ा SA का धैर्य
भारतीय गेंदबाजों के लिए भी यह दिन आसान नहीं रहा।
जसप्रीत बुमराह ने 32 ओवर डालकर खुद को झोंक दिया यह उनसे तीसरी बार है जब उन्होंने किसी टेस्ट इनिंग में इतने या उससे ज़्यादा ओवर फेंके। जानसन के बाद, सेनुरन मुतुसामी ने भी शानदार 109 रन बनाए। SA टीम ने 245/6 से आगे खेलते हुए वैरीने के साथ 88 रन की पार्टनरशिप
जानसन के साथ 97 रन की पार्टनरशिप
की और कुल मिलाकर भारत को 489 रन का विशाल लक्ष्य दिया। यह भारत में किसी भी टीम द्वारा पहली पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
Kuldeep Yadav रहे भारत के सबसे सफल गेंदबाज
Kuldeep Yadav– 4/15
Bumrah, Siraj, Jadeja – 2-2 विकेट
Washington Sunder और Nitish Reddy– कोई विकेट नहीं
Nitish Reddy को सिर्फ 6 ओवर दिए गए जबकि भारत ने कुल 115.1 ओवर गेंदबाज़ी की।
Jansen का वायरल रिएक्शन – क्यों हुए नर्वस?
जानसन अपनी सेंचुरी के बेहद करीब थे, लेकिन जैसे ही केशव महाराज क्रीज पर आए, जानसन थोड़ा सतर्क हो गए। इस कन्फ्यूज़न में उनका फ्लो टूट गया और अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। आउट होते ही उनका माथा पकड़ना और नाराज़ी जताना कैमरे में कैद हो गया यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
