---Advertisement---

Delhi Lal kila ब्लास्ट: Hyundai i20 कार में धमाका, 8 लोगो की मौत, मालिक हिरासत में

By Post
January 29, 2026 10:41 PM
धमाका उस समय हुआ जब कार ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी हुई और लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास रुक गई। धमाके के बाद आस-पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।
---Advertisement---

सोमवार शाम Delhi के Lal kila के पास एक चलती हुई Hyundai i20 कार में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

 

धमाका किस कार में हुआ और किसके नाम से रजिस्टर थी?

अधिकारियों के अनुसार धमाका जिस गाड़ी में हुआ वह Hyundai i20 थी, जिसका हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर था। इस Car के रजिस्टर्ड मालिक सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी पता चला है कि यह कार कई बार खरीदी-बेची गई थी और हाल ही में इसे Kashmir के पुलवामा निवासी तारिक नामक व्यक्ति को बेचा गया था। बताया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए यह डील की गई थी।

जांच में क्या सामने आया?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। धमाके के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद समेत कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हादसे के वक्त क्या हुआ था?

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि शाम 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही कार सिग्नल पर रुकी और उसी वक्त धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और कई राहगीर घायल हो गए।

प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया

Pm Narendra Modi ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे गृह मंत्री Amit Shah और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा कर रहे हैं और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।

Delhi में पहले भी था अलर्ट

धमाके से कुछ घंटे पहले ही Police ने फरीदाबाद से 2,900 KG अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था जो विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि लाल किला ब्लास्ट का उस बरामदगी से कोई सीधा संबंध नहीं है।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास लगे स्ट्रीट लाइट पोल हिल गए और कई लोग गिर पड़े। इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

लाल किले के पास हुआ

यह धमाका दिल्ली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल NIA और NSA की टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके के पीछे तकनीकी खराबी, आतंकी साजिश या विस्फोटक सामग्री थी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Exit mobile version