---Advertisement---

Bihar Vidhansabha चुनाव 2025: पहले चरण में Tejasvi yadav, Samtra Choudhry समेत दिग्गजों की किस्मत दांव पर

By Post
November 8, 2025 7:07 PM
---Advertisement---

Bihar में गुरुवार (6 नवंबर 2025) को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। इस चरण में लगभग 3.75 करोड़ मतदाता कुल 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रमुख उम्मीदवारों में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव और BJP के उपमुख्यमंत्री Samtra Choudhry शामिल हैं।

Bihar में गुरुवार (6 नवंबर 2025) को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। इस चरण में लगभग 3.75

पहले चरण का महत्व

पहले चरण की वोटिंग Bihar की राजनीति के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
महागठबंधन के लिए यह चरण खास चुनौती है, क्योंकि 2020 के चुनाव में उसने इन्हीं क्षेत्रों की 121 सीटों में से 63 सीटें जीती थीं।
वहीं BJP और जदयू गठबंधन (NDA) ने इन इलाकों में 55 सीटों पर कब्जा किया था।

छोटे दलों के लिए भी यह चरण निर्णायक साबित हो सकता है

CPI(ML) ने इस चरण में 20 में से 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से 6 सीटें उसके पास पहले से हैं।

पार्टी की 2020 में सफलता दर सबसे अच्छी थी, इसलिए इन सीटों को बचाए रखना उसके लिए बड़ी परीक्षा होगी।

प्रचार का आखिरी दौर

मतदान से एक दिन पहले यानी 5 नवंबर 2025 को बिहार में प्रचार जोरों पर रहा।
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और Congress महासचिव प्रियंका वाड्रा समेत कई नेताओं ने अलग-अलग जिलों में रैलियां कीं।

JP Ndda बोले —NDA मतलब HIRA

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP NDDA ने बेतिया और मोतिहारी की रैलियों में कहा कि “NDA का मतलब है HIRA ,H यानी Highway, I यानी Internet, R यानी Railway और A यानी Airport।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री Nitish Kumar की जोड़ी ने बिहार को “जंगलराज से निकलकर विकास के मार्ग पर” लाया है।
नड्डा ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि स्थिरता और विकास सुनिश्चित करने का है।”

उन्होंने Lalu Yadav के शासनकाल की तुलना करते हुए कहा, “जो लोग लालटेन युग में जीते थे, वे अब LED के युग में हैं, ये मोदी जी और Nitish जी की देन है।”

Anurag thakur का आरोप tejasvi yadav ने Lalu Yadav की तस्वीर हटाई

BJP सांसद Anurag Thakur ने दावा किया कि राजद (RJD) ने अपने पोस्टर और बैनरों से लालू प्रसाद यादव की तस्वीरें हटा दी हैं, ताकि लोगों को “जंगलराज” की याद न आए।

उन्होंने कहा, “tejasvi yadav यह भ्रम न पालें कि पोस्टरों से Lalu जी की तस्वीर हटाने से लोग भ्रष्ट और हिंसक दौर को भूल जाएंगे।”

ठाकुर ने Congress और राजद पर आरोप लगाया कि वे फिर से अपहरण, अवैध हथियार कारखानों और अपराध की संस्कृति को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

सारांश

पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर 2025 को होगी।

कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Tejasvi yadav बनाम Samtra Choudhry की टक्कर पर सबकी नजर।

महागठबंधन के लिए सीटें बचाना, और NDA के लिए बढ़त बनाना, दोनों ही बड़ी चुनौती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment