Bihar Chunav 2025 परिणाम से पहले राजनीतिक हलचल तेज: RJD के आरोपों के बीच NDA ने शुरू की ‘विजय तैयारी’, चुनाव आयोग अलर्ट मोड में

Bihar Vidhansabha chunav 2025 के नतीजे से एक दिन पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अपनी जीत का जश्न मनाने की तैयारी में जुटा है तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच, आयोग ने राज्यभर में दोस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।

14 November को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Bihar Vidhansabha chunav 2025 की वोटों की गिनती शुक्रवार 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। अगर एग्जिट पोल्स सही साबित हुए तो NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ सकता है। यह तय करेगा कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर mukhymantri पद की शपथ लेंगे या तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन (MGB) कोई चमत्कार कर पाएगा।

Chunav आयोग की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था

चुनाव आयोग ने बताया कि मतगणना 38 जिलों के 46 केंद्रों पर होगी। इस चुनाव में लगभग 7.4 Crore मतदाताओं ने 2,600 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला EVM में बंद किया है।

मतदान चरण: 6 और 11 नवंबर

कुल मतदान प्रतिशत: लगभग 67% (1951 के बाद अब तक का सबसे अधिक) सुरक्षा के लिहाज से सभी EVM मशीनें डबल लॉक सिस्टम से सुरक्षित रखी गई हैं। भीतरी सुरक्षा: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के हवाले बाहरी सुरक्षा: राज्य police के नियंत्रण में साथ ही सभी काउंटिंग हॉल में CCTV Camera और Video Recording सिस्टम लगाए गए हैं।

 RJD के आरोप और EC का जवाब

गुरुवार को RJD ने एक बार फिर संभावित गड़बड़ी का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि एग्जिट पोल्स पर भरोसा नहीं किया जा सकता और कई सीटों पर मतगणना में धांधली की आशंका है  जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि पूरी प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में रिकॉर्ड की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इसी कारण पटना के जिलाधिकारी ने राजनीतिक जुलूसों रैलियों और धरनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एग्जिट पोल्स में NDA को बढ़त, पर मुकाबला कड़ा

अधिकांश एग्जिट पोल्स ने NDA को बढ़त दी है Axis My India के अनुसार NDA को 121, 141 सीटें जबकि महागठबंधन (MGB) को 98–118 सीटें मिलने का अनुमान है। (JSP) को 0,2 सीटों तक सीमित बताया गया है।

NDA गठबंधन में शामिल दल हैं:

(JDU)  (BJP) लोक जनशक्ति पार्टी (Rambilash) हम (Secular) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)। दूसरी ओर महागठबंधन (MGB) में राजद (RJD) Congress तीन वाम दल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और Indian इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं।

RJD फिर बनेगी सबसे बड़ी पार्टी?

एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि RJD एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

. RJD: 67–76 सीटें

. JD(U): 56–62 सीटें

. BJP: 50–56 सीटें

2020 के चुनाव में RJD ने 75 सीटें जीती थीं जबकि महागठबंधन को कुल 110 सीटें और NDA को 125 सीटें मिली थीं।mअगर इस बार के आंकड़े सही निकले, तो RJD सबसे बड़ी पार्टी तो बन सकती है लेकिन बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह सकती है  ठीक 2020 की तरह।

 NDA में ‘लड्डू’ की तैयारी, विपक्ष में चिंता

जहाँ NDA नेताओं ने विजय की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं वहीं RJD दफ्तरों में सतर्कता और निगरानी टीमों की मीटिंग जारी है। NDA अपने अभियान में महिलाओं की सुरक्षा रोजगार योजनाओं और सामाजिक स्थिरता को प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाता रहा है जबकि महागठबंधन ने सामाजिक न्याय और बेरोज़गारी को अपना मुख्य मुद्दा बनाया।

अब सबकी नज़रें 14 November पर.

गिनती का दिन बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास लिख सकता है। क्या Nitish Kumar अपनी सत्ता बरकरार रख पाएंगे? या Tejaswi Yadav इस बार जनता के मूड को बदल देंगे? बस कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि बिहार का जनादेश किसके साथ है  NDA या महागठबंधन।

Leave a Comment

Exit mobile version