Arijit Singh के playback से ब्रेक लेने की असली वजह आई सामने: Film निर्देशन की ओर रुख ब्रेक स्थायी नहीं

Singer Arijit Singh के Playback सिंगिंग से कदम पीछे खींचने के फैसले ने इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। इस फैसले के पीछे क्या वजह है इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे Music Business से मोहभंग बता रहा है तो कोई इसे उनकी बोरियत से जोड़ रहा है। Social media Pletform पर Arijit Singh से जुड़े जाने माने वाले एक हैंडल के ट्वीट ने भी अटकलों को हवा दी।

 

Arijit Singh के playback से ब्रेक लेने की असली वजह आई सामने: Film: photo by BiharTakk 

इसी बीच एक और अफवाह सामने आई

जिसमें दावा किया गया है कि एक हालिया देशभक्ति गीत को लेकर Arijit Singh असहज थे और उन्हें जबरन गाने के लिए मजबूर किया गया। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब रेडिट पर एक ब्लाइंड पोस्ट सामने आई। कई लोगों ने इस इशारे को Film Border 2 में शामिल गीत घर कब आओगे से जोड़ दिया जो कि संदेसे आते हैं का रीप्राइज़ वर्ज़न है। इस गाने को Sonu Nigam Vishal Mishra Diljit Dosanjh के साथ Arijit Singh ने भी गाया है।

हालांकि जब HT City ने Border 2

के सह-निर्माता Bhusan Kumar से संपर्क किया तो उन्होंने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा आप Arijit Singh से सीधे पूछिए ये सब बेबुनियाद बातें हैं। रेडिट पर Viral ब्लाइंड में यह दावा किया गया था कि Arijit Singh बड़े Music लेबल्स के काम करने के तरीके से लंबे समय से नाराज़ थे खासकर एक प्रभावशाली Music इंडस्ट्री शख्स की रचनात्मक दखल और आक्रामक व्यावसायिक फैसलों से। Post में यह भी कहा गया कि कथित तौर पर एक देशभक्ति गीत का जबरन रीमेक उनके लिए अंतिम कारण बना जिससे वे रचनात्मक रूप से सहमत नहीं थे।

Arijit Singh का यह ब्रेक

स्थायी नहीं है। वह इस समय फिल्म निर्देशन की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और अपने रचनात्मक क्षितिज का विस्तार करना चाहते हैं। यानी यह फैसला थकान या विवाद से ज़्यादा Creative एक्सप्लोरेशन का संकेत माना जा रहा है।

Arijit Singh के ब्रेक को लेकर

चल रही अफवाहों पर अब विराम लगता दिख रहा है। देशभक्ति गीत से जुड़ी चर्चाओं को निर्माताओं ने खारिज किया है जबकि असल वजह के तौर पर निर्देशन में कदम रखने की तैयारी सामने आ रही है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि यह ब्रेक स्थायी नहीं बताया जा रहा।

Leave a Comment

Exit mobile version