Bihar में चुनावी माहौल के बीच Bollywood Actor और Social media Neha Sharma एक बार फिर अपने होमटाउन भागलपुर लौट आई हैं। इस बार उनकी इंस्टाग्राम फीड में ना कोई फिल्म प्रमोशन था ना ब्रांड शूट बल्कि एक रोड शो का वीडियो था जिसमें वे अपने पिता और Congress उम्मीदवार Ajit Sharma के साथ खुली जीप में जनता से रूबरू होती दिखीं।लोगों ने उन्हें ब्रहमास्त्र और हुकुम का इक्का तक कहा।लेकिन बड़ा सवाल ये है क्या नेहा की स्टार पावर वाकई वोटों में बदल पाएगी
ग्लैमर से जमीनी राजनीति तक
Bollywood Film से मशहूर Neha Sharma के Instagram पर करीब 2 Crore Followers हैं। वो कई सालों से अपने पिता के चुनावी कैंपेन में हिस्सा लेती आ रही हैं लेकिन नतीजे हमेशा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भागलपुर से रोड शो की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे।लोगों ने कहा हर चुनाव में नेहा शर्मा लौट आती हैं। पर नतीजा उम्मीद के उलट रहा Ajit Sharma को JDU के उम्मीदवार से करीब एक लाख वोटों से हार का सामनाकरना पड़ा।चुनाव खत्म हुआ और नेहा फिर अपनी Filmo और Brand Promotion की दुनिया में लौट आईं।
फिर लौटीं Bhagalpur की बेटी
वो लोगों के साथ सेल्फी लेती रहीं हाथ हिलाती रहीं और अपने पिता के समर्थन में अपील करती रहीं। लेकिन भागलपुर में मुकाबला इस बार और भी मुश्किल है, क्योंकि 2020 में अजीत शर्मा ने यह सीट सिर्फ 1,113 वोटों के अंतर से जीती थी।
पिछले नतीजे क्या कहते है
2020 विधानसभा चुनाव में Congress के Ajit Sharma को 65,502 वोट मिले जबकि BJP के Rohit Pandey को 64,389 वोट। मतदान प्रतिशत करीब 48% था। Chirag Paswan की LJP ने अकेले चुनाव लड़कर 20,000 से ज्यादा वोट काटे जिससे Ajit Sharma को जीत का फायदा मिला। अगर LJP अकेले ना लड़ती तो सीट शायद BJP के खाते में चली जाती 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही कहानी दोहराई गई Ajit Sharma को 40.5% वोट मिले जबकि जेडीयू के Ajay Kumar Mandal ने 50.4% वोट लेकर 1,06,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
Ajit Sharma का राजनीतिक सफर
Ajit Sharma भागलपुर के ही रहने वाले हैं Businessman से नेता बने और 1995 से 2014 तक लगातार चुनाव लड़े लेकिन BJP के दिग्गज अश्विनी चौबे से हारते रहे। 2014 में जब चौबे केंद्र सरकार में मंत्री बने तो सीट खाली हुई और अजीत शर्मा ने उपचुनाव जीतकर राजनीति में नई पारी शुरू की। 2015 में उन्होंने फिर जीत दर्ज की और 2020 में मुश्किल से सीट बचाई। Congress के लिए भागलपुर सीट जो कभी BJP का गढ़ मानी जाती थी अब उनकी पहचान बन चुकी है।
क्या Neha Sharma की स्टार पावर काम आएगी?
अब 2025 में एक बार फिर वही नज़ारा Neha Sharma अपने पिता के साथ जीप में रोड शो कर रही हैं Instagram पर रीलें चल रही हैं, और भीड़ उनकी झलक पाने के लिए उमड़ रही है। लेकिन असली सवाल है क्या ये ग्लैमर और लोकप्रियता वाकई वोटों में तब्दील हो पाएगी? 2020 की मुश्किल जीत और 2024 की करारी हार बताती है कि Neha Sharma की चमकदार मौजूदगी भी राजनीति में जीत की गारंटी नहीं बन पाई है।
14 November को क्या होगा फैसला?
इस बार का चुनाव सिर्फ अजीत शर्मा के राजनीतिक भविष्य का नहीं, बल्कि इस सवाल का भी है क्या भागलपुर की बेटी अपने पिता के लिए मतदाताओं के दिल जीत पाएगी या 2024 के लोकसभा वाले ज्योतिषी सही साबित होंगे जिन्होंने कहा था अगली बार फिर 2029 में लौटोगी नेहा 14 November को आने वाला बिहार का नतीजा इसका जवाब देगा।
