---Advertisement---

अब भी वही हालात है Shasi tharur ने Delhi प्रदूषण पर शेयर की 2019 की पुरानी पोस्ट, बोले ‘फ्रस्ट्रेटिंगली रिलेवेंट’

By Post
November 9, 2025 10:18 AM
New Delhi 9 नवंबर 2025: Delhi की जहरीली हवा पर Congress सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर
---Advertisement---

New Delhi 9 नवंबर 2025: Delhi की जहरीली हवा पर Congress सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर तंज कसा है। थरूर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी 2019 की एक पुरानी पोस्ट दोबारा शेयर की और लिखा कि “छह साल बीत गए, पर हालात आज भी उतने ही खराब हैं।

पुरानी पोस्ट का व्यंग्य, आज भी सटीक

थरूर ने एक तस्वीर साझा की जिसमें लिखा था 

कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में?

कुछ दिन तो गुज़ारो दिल्ली-NCR में!

इस व्यंग्यपूर्ण पंक्ति के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा 

छह साल की लापरवाही के बाद भी, ये पोस्ट आज भी उतनी ही प्रासंगिक और निराशाजनक है

यह पोस्ट थरूर ने सबसे पहले नवंबर 2019 में की थी, जब दिल्ली की हवा पहली बार “गंभीर” श्रेणी में पहुंची थी।

 लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दिल्ली की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 8 नवंबर शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 361 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब (Very Poor)’ श्रेणी में आता है। दीपावली के बाद से राजधानी और NCR क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता लगातार गिरावट पर है।

एक दिन पहले, स्विस मॉनिटर IQ Air के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI 727 तक पहुंच गया था, जो “खतरनाक (Hazardous)” स्तर है।

 सरकार के कदम और बदलते ऑफिस टाइम

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने राजधानी में पार्किंग शुल्क दोगुना करने की घोषणा की है। वहीं, दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक के बोझ को कम करने के लिए ऑफिस समय में बदलाव किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक प्रदूषण के स्तर में और वृद्धि की आशंका है, इसलिए कार्य समय में परिवर्तन किया गया है ताकि हवा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

 दिल्ली में सर्दी और स्मॉग की दोहरी मार

ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषक तत्व हवा में फंस जाते हैं, जिससे स्मॉग (Smog) की मोटी परत बन जाती है। इस वजह से दृश्यता कम हो जाती है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सारांश

शशि थरूर ने 2019 की दिल्ली प्रदूषण वाली पोस्ट दोबारा शेयर की।

कहा — “छह साल बाद भी हालात वही हैं, निराशाजनक।

दिल्ली का AQI 361 पर, कई इलाकों में “बहुत खराब” स्तर।

NDMC ने पार्किंग फीस बढ़ाई, सरकार ने ऑफिस टाइम बदले।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Exit mobile version