इस साल January में Honda ने अपनी दो नई Electric Scooter Activa e: और QC1 – को Indian market में लॉन्च किया था। Activa e: की कीमत थी ₹1.17 लाख, जबकि QC1 की कीमत ₹90,000 रखी गई थी।Honda जैसे बड़े ब्रांड से उम्मीद थी कि ये दोनों scooter Electric सेगमेंट में बड़ी सफलता हासिल करेंगी।

लेकिन SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) के ताज़ा डेटा से पता चला है कि Honda ने अगस्त 2025 के बाद इन स्कूटर्स का उत्पादन पूरी तरह रोक दिया है। आइए जानते हैं क्यो
Activa e: और QC1 – कम बिक्री बनी सबसे बड़ी वजह?

Activa e: और QC1 लॉन्च होने के बाद फरवरी से जुलाई 2025 के बीच कुल 11,168 यूनिट्स का उत्पादन किया गया। लेकिन SIAM के आंकड़े दिखाते हैं कि इनमें से सिर्फ 5,201 यूनिट्स ही डीलरों तक भेजी गईं।
इसका मतलब है कि 50% से ज्यादा स्कूटर्स अभी भी बिना बिके पड़े हैं।
यही वजह मानी जा रही है कि Honda ने इन दोनों ई-स्कूटर्स का उत्पादन फिलहाल रोक दिया है।
Activa e: – नाम बड़ा लेकिन बिक्री कम
1.Activa e: से उम्मीद थी कि यह ज्यादा बिकेगी क्योंकि
2.Activa ब्रांड पर लोगों का विश्वास बहुत बड़ा है
इसमें Honda की उन्नत बैटरी स्वैपिंग तकनीक है रेंज, बैटरी मेंटेनेंस और रिप्लेसमेंट जैसी दिक्कतें खत्म
बैटरी बदलने में सिर्फ 1–2 मिनट लगते हैं Honda ने सेल्स बढ़ाने के लिए Activa e: की बैटरी रेंटल कीमतें भी जून 2025 में कम कर दी थीं। यह भी खबर थी कि कंपनी एक होम चार्जिंग डॉक लाने पर विचार कर रही है।
फिर भी, इसके आंकड़े उम्मीद से काफी कम रहे।
QC1 की बिक्री Activa e: से ज्यादा क्यों हुई?
.डीलरों तक पहुंची 5,201 यूनिट्स में से:
.4,461 यूनिट्स (86%) – QC1
.सिर्फ 740 यूनिट्स – Activa e:
QC1 ज्यादा बिकी क्योंकि इसकी कीमत कम थी इसमें पोर्टेबल चार्जर दिया गया था भारत में उपभोक्ता फिलहाल पोर्टेबल चार्जिंग जैसी सुविधाजनक तकनीक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं प्रमुख कंपनियां जैसे Bajaj, TVS, Ather, Ola, Hero भी यही मॉडल फॉलो करती हैं
हालांकि बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी बेहतरीन है, लेकिन इसका इंफ्रास्ट्रक्चर देशभर में अभी कमजोर है। Honda अभी इस तकनीक को बड़े पैमाने पर सपोर्ट नहीं कर पा रहा है।

सीमित शहरों में उपलब्धता – Honda की बड़ी गलती?
Activa e: केवल 3 शहरों में बेची जाती है:
. Mumbai
. Bengaluru
. Delhi
जबकि QC1 उपलब्ध है 6 शहरों में:
. Mumbai
. Delhi
. Bengaluru
.Haidrabad
. Pune
. Chandigarh
क्लियर है कि कम शहरों में उपलब्धता ने बिक्री को काफी नुकसान पहुंचाया।
इतने सीमित मार्केट में बिक्री का बड़ा आंकड़ा पाना मुश्किल था।
अब Honda क्या करेगी?
Honda इस स्थिति को सुधारने के लिए कुछ कदम उठा सकती है:
EV नेटवर्क का तेजी से विस्तार प्रोडक्ट्स में बदलाव और फीचर्स का अपडेट ग्राहकों की पसंद के अनुसार नई रणनीति मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि Honda ने अपना नेटवर्क पूरे भारत में फैलाया होता, तो Activa e: और QC1 दोनों की बिक्री कहीं बेहतर होती।