Faf du Plessis ने IPL 2026 ऑक्शन से नाम वापस लिया, अब PSL में दिखेंगे जलवा

South Africa के दिग्गज बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस ने IPL से अपने लंबे और सुनहरे सफर का अंत कर दिया है। 41 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने शनिवार (29 November) को social media पर ऐलान किया कि वे इस बार IPL ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसका मतलब है कि 14 साल में पहली बार फाफ IPL में दिखाई नहीं देंगे। वे अब PSL 2026 में खेलने के लिए तैयार हैं।

 

Faf du Plessis ने IPL 2026 ऑक्शन से नाम वापस लिया, अब PSL
Faf du Plessis ने IPL 2026 ऑक्शन से नाम वापस लिया, अब PSL: photo by BiharTakk 

IPL में फाफ का सफर: CSK से लेकर RCB तक

फाफ ने IPL में कदम 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रखा था। पहले ही सीज़न में उन्होंने 398 रन बनाकर अपनी पहचान पक्की कर ली। 2020 में पहली बार उन्होंने 400 रन का आंकड़ा पार किया और इसके बाद उनका करियर और निखरा। उन्होंने CSK के साथ दो ट्रॉफी जीती

.2018 IPL चैंपियन

.2021 IPL चैंपियन

सबसे धमाकेदार फॉर्म (2020–2024) इन्हीं सालों में फाफ ने IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। 2021: अपने ओपनिंग पार्टनर रुतुराज गैसक्वाड से सिर्फ 2 रन कम 2023: RCB के लिए कप्तानी करते हुए फिर दूसरे नंबर पर सबसे ज़्यादा रन

2025 में Delhi कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा, लेकिन यह सीज़न शांत रहा 202 रन औसत 22.44

 

फाफ की भावुक पोस्ट यह अलविदा नहीं फिर मिलेंगे

Social media पर फाफ ने लिखा 14 सीज़न बाद मैंने फैसला लिया है कि इस बार ऑक्शन में हिस्सा नहीं लूंगा। यह बड़ा फैसला है, लेकिन पीछे मुड़कर देखूं तो दिल कृतज्ञता से भर जाता है। IPL मेरे करियर की बड़ी यात्रा रहा है शानदार टीमों, बेहतरीन खिलाड़ियों और दुनिया के सबसे जुनूनी फैंस के साथ।” उन्होंने साफ़ कहा कि भारत उनके दिल में बसता है और यह विदाई नहीं है, मैं फिर लौटूंगा।

 

PSL 2026 में खेलने की पुष्टि

फाफ पहले भी क्वेटा ग्लैडिएटर्स पेशावर ज़ल्मी के लिए PSL में खेल चुके हैं। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि इस साल मैं एक नई चुनौती ले रहा हूं और PSL 2026 का हिस्सा बनूंगा। यह मेरे लिए नया अनुभव और आगे बढ़ने का मौका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top