Bangladesh की Playing 11th में जगह को लेकर Mahedi Hasan उलझन में

Bangladesh के all Rounder Shak mehendi हसन ने शनिवार (29 November) को स्वीकार किया कि टीम की पहली पसंद इलेवन में अपनी गैर-मौजूदगी को वह अब तक समझ नहीं पाए हैं। महेदी ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 3/25 लेकर शानदार गेंदबाज़ी की और मेहमान टीम को 170 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। आयरलैंड पावरप्ले में 75 रन बनाकर 200 के आसार जता रहा था।

Bangladesh के all Rounder Shak mehendi हसन
Bangladesh के all Rounder Shak mehendi हसन: photo by BiharTakk 

इसके बाद कप्तान लिटन दास की दमदार अर्धशतकीय पारी ने Bangladesh को घरेलू मैदान पर सबसे सफल T20I रन-चेज़ पूरा करने में मदद की। मैच दो गेंद शेष रहते जीतकर उन्होंने सीरीज़ बराबर कर दी।

क्यों नहीं मिल रही जगह mehendi का दर्द झलका

जब यह पूछा गया कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वे टीम में नियमित क्यों नहीं हैं, तो mehendi साफ़ तौर पर निराश दिखे। उन्होंने कहा असल में, इसका जवाब शायद हमारे हेड कोच दे सकते हैं, या कप्तान दे सकते हैं। टीम चयन में जो शामिल हैं, वही बेहतर बता पाएंगे। मेरा काम सिर्फ खेलना है।

 

पिछले 5 मैचों में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं, इसके बावजूद एशिया कप के बाद से उन्हें नासुम अहमद और रिशाद हुसैन के लिए बाहर बैठना पड़ा है। Mehendi ने अपनी बात को एक उदाहरण से समझाया अगर आप एक महीने किसी चैनल में काम करें और अगले महीने किसी और चैनल में भेज दिए जाएं, तो आपको कैसा लगेगा? मेरे लिए भी यह वैसा ही है। फिर भी मैं कोशिश कर रहा हूँ।

Team मैनेजमेंट ने स्पष्ट भूमिका नहीं बताई

उन्होंने बताया कि अब तक टीम मैनेजमेंट ने उन्हें उनकी भूमिका को लेकर कोई साफ संदेश नहीं दिया है।

नहीं, मेरे साथ कभी इस बारे में बात नहीं हुई। लेकिन मेरे लिए Bangladesh के लिए खेलना ही गर्व की बात है।

Mehendi ने Saifuddin की अहम पारी की तारीफ की

अंतिम ओवरों में मो. सैफुद्दीन की 7 गेंदों में नाबाद 17 रन की तेज़ पारी मैच की दिशा बदलने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। महेदी ने इस योगदान की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा सैफुद्दीन भी कभी टीम में होते हैं, कभी बाहर। ऊपर के बल्लेबाज़ अच्छा करते हैं तो निचले क्रम को बैटिंग का मौका कम मिलता है। कई बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेल-एंडर्स लंबे समय तक बल्लेबाज़ी नहीं कर पाते। ऐसे में इतने दबाव में आकर उन्होंने जो पारी खेली, वह शानदार थी।

आखिरी पलों में लगाए गए वे दो चौके हमारे  लिए मैच का रुख मोड़ने वाले थे।

Leave a Comment