Odisha Singer जगत के लोकप्रिय और भावनाओं से भरे स्वर के मालिक human shagar अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे ओडिशा संगीत इंडस्ट्री, फैन्स और फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कौन थे human shagar
ह्यूमन सागर का जन्म 25 नवंबर 1990 को ओडिशा के टिटलागढ़ में हुआ था। उनका बचपन पूरी तरह संगीत से भरा था—उनके पिता, मां और दादा सभी किसी न किसी रूप में संगीत से जुड़े थे। इसी माहौल ने सागर को बचपन से ही सुरों से जोड़ दिया।
उनकी पहचान को सबसे पहले बड़ा मौका मिला जब उन्होंने 2012 में Voice of Odisha (सीज़न 2) का खिताब जीता। यह जीत उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और उन्होंने ओड़िया फिल्मों, एलबम्स और यहां तक कि हिंदी म्यूज़िक में भी अपनी पकड़ बनाई।
उनके द्वारा बनाया गया हिंदी एलबम—Mera Yeh Jahan, लोगों ने काफी पसंद किया।
Human shagar की मौत कैसे हुई:
17 नवंबर 2025 को भुवनेश्वर से उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया।
AIIMS भुवनेश्वर के डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद गंभीर थी।
डॉक्टरों की रिपोर्ट में जिन बीमारियों का उल्लेख हुआ, उनमें शामिल हैं:
मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (Multiple Organ Failure)
एक्यूट ऑन क्रॉनिक लिवर फेल्योर
बाइलैटरल न्यूमोनिया
डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी (गंभीर हार्ट कंडिशन)
उन्हें अस्पताल में दाखिल करने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन लगातार उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका शानदार करियर
human sagar ने कई हिट ओड़िया फिल्मों और म्यूज़िक एलबम्स में अपनी आवाज दी। उनके लोकप्रिय गानों में शामिल हैं: Ishq Tu Hi Tu (टाइटल ट्रैक, संगीत: अभिजीत मजूमदार)
Niswasa
Tuma Otha Tale
Bekhudi
Chehera
उनकी आवाज़ को प्रशंसक बेहद पसंद करते थे और ओडिशा में उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं थी।
राजनीति में भी रखा था कदम
सिर्फ संगीत ही नहीं, ह्यूमन सागर ने 2019 में बीजू जनता दल (BJD) जॉइन कर राजनीति में भी प्रवेश किया।
व्यक्तिगत जीवन
human sagar ने 2017 में श्रिया मिश्रा से शादी की थी, जो उनकी तरह ही Voice of Odisha से जुड़ी हुई थीं।
दोनों की एक प्यारी सी बेटी है।