Africa ने पहली बार G20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की और इसी दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति Siril Ramafosa ने pm Narendra Modi से मज़ाक–मज़ाक में कहा कि यह जिम्मेदारी उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन निकली। उन्होंने हंसते हुए कहा अगर हमें पता होता कि ये इतना मुश्किल है, तो शायद हम भाग जाते यह टिप्पणी उन्होंने जोहान्सबर्ग में शुरू हुई द्विपक्षीय बातचीत में की, जहां उन्होंने भारत को G20 की मेज़बानी में दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

India की G20 मेज़बानी से बहुत कुछ सीखा Ramafosa
Ramafosa ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में भारत द्वारा निभाई गई G20 अध्यक्षता को बहुत करीब से देखा है। उनके अनुसार, भारत की मेज़बानी शानदार थी और दक्षिण अफ्रीका का आयोजन उसके
मुकाबले छोटा दिखाई देता है। जैसे ही Ramafosa ने कहा कि “आपने हमें पहले ही बता देना चाहिए था कि ये इतना मुश्किल है कमरे में मौजूद PM मोदी और अन्य सभी प्रतिनिधि हंस पड़े।
इस पर pm Modi ने तुरंत जवाब दिया “छोटा हमेशा खूबसूरत होता है।
2023 में भारत ने new Delhi: के भारत मंडपम में 18वें G20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की थी, जिसमें Africa यूनियन को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।
India, Brazil और Indonesia ने मज़बूत आधार दिया: Ramafosa
बातचीत के बाद अपने संबोधन में Ramafosa ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की G20 अध्यक्षता की नींव भारत, ब्राज़ील और इंडोनेशिया ने रखी है। उन्होंने कहा: हमने Indonesia, भारत और ब्राज़ील से बहुत कुछ सीखा है। आज जो भी उपलब्धियां हम देख रहे हैं, वे उन तीन देशों द्वारा रखी गई मज़बूत नींव पर बनी हैं।”
Ramafosa ने यह भी कहा कि G20 घोषणा पत्र इस बात का प्रमाण है कि यह मंच दुनिया की साझा समस्याओं पर सामूहिक कार्रवाई के लिए बेहद प्रभावी है। उन्होंने कहा कि यह मंच वैश्विक सहयोग को मज़बूत करता है और इस बात पर जोर देता है कि हमारे साझा लक्ष्य, हमारे मतभेदों से कहीं बड़े हैं।
South Africa की तरक्की G20 की प्राथमिकता होनी चाहिए
Ramafosa ने अपने संबोधन में कहा कि: 21वीं सदी में सबसे बड़ा विकास अवसर अफ्रीका में है
दक्षिण अफ्रीका ने कोशिश की है कि G20 की नीतियों के केंद्र में अफ्रीका की वृद्धि और विकास रहे
Africa और G20 के बीच मजबूत साझेदारी भविष्य की कुंजी है
उन्होंने बताया कि नेताओं ने घोषणा पत्र में:
दुनिया भर में संघर्ष और युद्ध खत्म करने की अपील की न्यायपूर्ण और स्थायी शांति” का समर्थन किया
गरीबी मिटाने और असमानता कम करने का संकल्प लिया Jalyayu परिवर्तन से लड़ने के लिए त्वरित कदमों की मांग की साथ ही G20 ने निम्न और मध्यम आय वाले देशों की कर्ज संकट से निपटने में मदद देने का वादा भी किया है।
Ramafosa ने सभी G20 देशों और आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी भागीदारी ने यह दिखाया है कि G20 अब भी वैश्विक आर्थिक सहयोग का सबसे प्रमुख मंच है।
